HomeHealth & Fitnessएंटी करप्शन टीम ने सीएससी व आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर...

एंटी करप्शन टीम ने सीएससी व आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने घूसखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।देवीपाटन मण्डल गोण्डा की एंटी करप्शन टीम ने बहराइच में सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर और आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पाण्डेय को 10 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा घटना क्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया ।

पूरा मामला बहराइच का है, जहाँ शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार (निवासी- ग्राम बहादुरपुर चक, थाना कोतवाली देहात) को उनका सीएससी और आधार सेंटर बंद कराने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पाण्डेय, जो कि CSC-EGOV कंपनी में संविदा पर तैनात है, उसने सेंटर को बिना किसी रुकावट के चलाने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये की बंधी-बंधाई रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता परेशान था और उसने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी।

सूचना पर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जाल बुना गया। आज यानी 19 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर, जैसे ही आरोपित आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद बहराइच के गेट के सामने मेन रोड पर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की घूस ली, पहले से घात लगाए बैठी ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपित लखनऊ के सआदतगंज का रहने वाला है और साल 2017 से इस पद पर तैनात था।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के साथ अनुराग शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, राम सहाय यादव, राजकुमार यादव और वीरेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे। फिलहाल आरोपित के खिलाफ बहराइच के थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन की इस धड़पकड़ से इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments