मल्हीपुर खुर्द के मोगला गांव में एक हफ्ते से लापता 21 वर्षीय महिला रीना का शव नाले में मिला है। यह शव बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर बरोहपुल से लगभग 50 मीटर पहले पानी में पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रीना के पति गोविंद ने लगभग एक सप्ताह पहले मल्हीपुर थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखकर तत्काल मल्हीपुर थाना अध्यक्ष अंकुर वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अंकुर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।






































