Homeदेश (National)कहीं बारिश और बर्फबारी, तो कहीं आसमान से बरस रही आग, जानिए...

कहीं बारिश और बर्फबारी, तो कहीं आसमान से बरस रही आग, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

गर्मी के साथसाथ आज तेज आंधी-तूफान भी लोगों को परेशान करने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर आज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक मौसम के अलग-अलग रंग आज देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, देश के 13 राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मौसम विभाग ने लू का अलर्ट घोषित कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में कल दिनभर गर्मी के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया था लेकिन यह मौसम ज्यादा देर तक ऐसा नहीं रहने वाला है। आज फिर से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के के मुताबिक, आज 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री पार जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘पुलिस ने मेरी कार रोकी, मुझ पर तानी पिस्टल’, दुष्यंत चौटाला के साथ यह क्या हुआ?

यूपी-बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बिहार की बात करें तो बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम में होने वाले बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी क्योंकि मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात की चेतावनी दी है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर जैसे जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

पहाड़ी राज्यों में पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। कश्मीर में अगले रविवार तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

हिमाचल की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे संकट भरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आने वाले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में 18 से 19 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर में बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मौसम की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 72 घंटे भारी रहने वाले हैं। एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओले और तेज बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मौसम खराब रहेगा।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में अपने डॉगी का कैसे रखें ख्याल? खाने से ग्रूमिंग तक नोट करें टिप्स

इन राज्यों में गर्मी

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी और लू से झुलसेंगे, लेकिन केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय भागों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां होने से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में लू का अलर्ट जारी किया गया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments