इकौना क्षेत्र में चकबंदी विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। कोर्ट की ओर से स्थगन आदेश खारिज किए जाने के बावजूद आरोपियों ने दुकानों और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। पीड़ित शब्बीर ख़ान ने बताया कि चकबंदी के दौरान सड़क की भूमि का फर्जी तरीके से रकबा बढ़वाकर उसमें जोत दर्ज कराई गई। साथ ही गाटा संख्या 121 की कृषि भूमि को गलत चौहद्दी में दिखाकर सिविल कोर्ट से स्थगन आदेश हासिल कर लिया गया। आरोप है कि इसी आदेश के आधार पर उसकी गाटा संख्या 122 में बनी दुकानों और खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसके खिलाफ शब्बीर ख़ान ने जिला जज न्यायालय में अपील की, जहां 29 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सिविल कोर्ट का स्थगन आदेश खारिज कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आदेश खारिज होने की जानकारी मिलते ही विपक्षी मारूफ ख़ान और उसके परिजनों ने दुकानों का ताला तोड़ दिया और अंदर चारपाई डालकर कब्जा जमाने की कोशिश की। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया। साथ ही खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। एसपी से शिकायत के बाद एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि प्रशासन के निर्देश के बावजूद आरोपी मौके से नहीं हटे। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अपनी जमीन और दुकानों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
इकौना में ताला तोड़कर दुकान कब्जा करने की कोशिश:कोर्ट से राहत के बाद भी दबंगों की दबंगई, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












