Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहुजन मुक्ति पार्टी का सिद्धार्थनगर में प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज, बोले-...

बहुजन मुक्ति पार्टी का सिद्धार्थनगर में प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज, बोले- स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी नहीं


मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरधारी नाथ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी आवाज उठाई और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, घरेलू गैस, कॉमर्शियल गैस तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गिरधारी नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता आर्थिक संकट का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी नहीं हैं और निजी कंपनियां इनके माध्यम से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर 20 से 30 प्रतिशत अधिक तेजी से चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली बिल थोपा जा रहा है। मामूली माइनस बैलेंस होने पर तुरंत बिजली काटे जाने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में लगे सिम के जरिए बिजली यूनिट बढ़ाने की संभावना बनी रहती है। साथ ही, बिजली सप्लाई बाधित रहने के बावजूद उपभोक्ताओं पर बिल थोपा जा रहा है। पार्टी ने स्मार्ट मीटर परियोजना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान घरेलू और कॉमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों को भी एक प्रमुख मुद्दा बताया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1500 से 2000 रुपये और कॉमर्शियल गैस की कीमत 2500 से 3500 रुपये तक पहुंच चुकी है। इससे आम परिवारों के साथ-साथ होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने परिवहन, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों को महंगा कर दिया है। इससे महंगाई और बेरोजगारी दोनों में तेजी आ रही है, जिससे आम जनता की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पारदर्शी मीटर लगाए जाएं, अतिरिक्त बिजली बिल की धनराशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए, घरेलू गैस 400 रुपये तथा कॉमर्शियल गैस 200 रुपये में उपलब्ध कराई जाए और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। साथ ही गैस कालाबाजारी पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments