Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम से पहले इकौना सीओ ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे से...

मोहर्रम से पहले इकौना सीओ ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान:सड़क किनारे से ठेले, रेहड़ी और खड़े वाहन हटाए गए


पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर आगामी मोहर्रम के मद्देनजर जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 18 जून सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने थाना सोनवा क्षेत्र के कस्बा लक्ष्मणनगर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अवैध ठेले, रेहड़ी, दुकानें और खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहनता से जांच की। अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही, दुकानदारों और आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा सड़कों व सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की गई। यह कार्रवाई जनहित में की गई है, ताकि आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments