सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-शिकारपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार शाम 7:30 बजे साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, बड़हरामीर निवासी शैलेंद्र भारती (35) साइकिल से सिंदुरिया चौराहे से कंचनपुर की ओर जा रहे थे। तभी कंचनपुर की तरफ से सिंदुरिया आ रही मोटरसाइकिल (यूपी-56 बीडी-0648) से उनकी टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर पिपरा बाबू वार्ड नंबर-8 के आशीष (25) पुत्र रामविलास और सूरज (24) पुत्र नरसिंह सवार थे। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सिंदुरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त साइकिल और मोटरसाइकिल को सुरक्षा के मद्देनजर थाना परिसर में रखा गया है। मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया में साइकिल-बाइक की टक्कर:बायपास पर तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












