HomeHealth & Fitnessसफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, जसराम सिंह राणा बने ब्लॉक...

सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, जसराम सिंह राणा बने ब्लॉक अध्यक्ष

बिजनौर। बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जसराम सिंह राणा ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परेश कुमार को 22 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।

वहीं संप्रेक्षक पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एवं विपिन कुमार को बराबर मत प्राप्त हुए। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पर्ची डालकर निर्णय लिया गया, जिसमें विपिन Kumar को विजयी घोषित किया गया।

ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर नसीम अहमद तथा संगठन मंत्री पद पर जयसिंह कुमार को भी निर्विरोध चुना गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। चुनाव के दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments