Homeक्राइम (Crime)सहारनपुर में तीतरों पुलिस का बड़ा एक्शन, शांति भंग करने के आरोप...

सहारनपुर में तीतरों पुलिस का बड़ा एक्शन, शांति भंग करने के आरोप में 11 गिरफ्तार

UP: सहारनपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना तीतरों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे गश्त और चेकिंग अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तीतरों विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शाहजेव खान निवासी मोहल्ला आफगानान कलां, मुर्सलीन, मोबीन, मुकीम, महफूज, वसीम और नईम निवासी ग्राम ठोल्ला फतेहपुर, संतराम निवासी खेड़ी खुशनाम जनपद शामली, जनेश्वर निवासी लखनौती गंगोह तथा राकेश और अंकित निवासी ग्राम खंडलाना शामिल हैं।

Also Read: UP: चंदौली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंफर ट्रक से टकराया, केबिन में फंसे चालक को आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात कही गई है।

थाना तीतरों पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, उपनिरीक्षक देवकीनंदन, हेड कांस्टेबल हनी सिंह, सचिन लाकड़ा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments