HomeHealth & Fitnessकमलापुरी वैश्य महासभा कार्यसमिति की तृतीय अहम बैठक सम्पन्न

कमलापुरी वैश्य महासभा कार्यसमिति की तृतीय अहम बैठक सम्पन्न

लखनऊ। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की वर्तमान कार्यसमिति की तृतीय बैठक का वृहद आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बहुत ही भव्यता, नव्यता और सकारात्मक वाद संवाद के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार, बंगाल, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली आदि देश के विभिन्न प्रांतों में निवास करने रहे कमलापुरी वैश्य महासभा के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। 

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश चंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम मुखिया ने मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता छत्तीसगढ़ सीतापुर का कार्यकाल आगामी एक साल के लिये और बढ़ा दिया। इस दौरान महिला अध्यक्षा रानी गुप्ता शिवहर, महामंत्री कंचन गुप्ता दरभंगा और वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला टीम की भी मौजूदगी रही। वहीं यह भी जानकारी दी गयी कि अगली मीटिंग उत्तर प्रदेश की टीम कराने को पूरी तरह आश्वस्त कर दी। 

इस दौरान महासभा के संरक्षक योगेंद्र गुप्ता शिवहर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कमलापुरी केराकत जौनपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरूण कमलापुरी लखनऊ, जगप्रसाद गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष कमलापुरी महासभा उप्र, संजय कमलापुरी संयुक्त मंत्री उतरौला बलरामपुर, विजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोंडा व प्रदेश प्रवक्ता महासभा उप्र महेश चंद्र गुप्ता कमलापुरी गोंडा व संजय गुप्ता कोलकाता पश्चिम बंगाल ने भी अपनी खास उपस्थिति दर्ज करायी।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments