HomeHealth & Fitnessशालीमार वन वर्ल्ड सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, होटल-सैलून सील, लग्जरी गाड़ियां...

शालीमार वन वर्ल्ड सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, होटल-सैलून सील, लग्जरी गाड़ियां जब्त, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड बिल्डिंग में हुई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस के मुताबिक इस मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 91/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत गहन विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शरद से जुड़े विरासत होटल, सैलून और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें नियमानुसार सील कर दिया गया है।इसके अलावा पुलिस ने मामले से जुड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों — स्विफ्ट, स्कॉर्पियो-एन और वोल्वो — को भी कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसियां इन वाहनों के इस्तेमाल और मामले से इनके संबंध की पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। वहीं दीक्षा शर्मा द्वारा वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।जांच के दौरान सेक्टर-6 स्थित आरोपी से जुड़े निर्माणाधीन अपार्टमेंट और बिल्डिंग पर भी कार्रवाई की गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के साथ समन्वय कर अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कराई गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments