पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई को महकमे में सख्ती और अनुशासन का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
कार्रवाई की जद में दुबौलिया थाना के उपनिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, मुंडेरवा थाना के हेड कांस्टेबल विनय कुमार, पुरानी बस्ती थाना के सिपाही शशांक चौबे और नगर थाना के सिपाही धीरेन्द्र यादव शामिल हैं।
एसपी ने साफ संकेत दिया है कि कर्तव्य में ढिलाई और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रह सकती है। एसपी की जीरो टॉलरेंस नीति के बाद विभागीय कार्यशैली में कसावट देखने को मिल रही है।
रिपोर्ट: सुशील शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ, बस्ती
बस्ती से बड़ी खबर, पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












