HomeHealth & Fitnessस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत 

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत 

लखनऊ। प्रदेशव्यापी दस्तक अभियान के बहिष्कार और अपनी जायज मांगों को लेकर ‘ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकारिणी सेवा समिति’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी के नेतृत्व में संगठन द्वारा उठाए गए मजबूत कदमों का बड़ा असर देखने को मिला है। राज्य स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अधिकारों की इस लड़ाई में संगठन को एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल हुई है।

​इसी सिलसिले में सीएमओ अंबेडकरनगर द्वारा एक विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में सम्मिलित होने पहुँचीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी का विभाग और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। यह सम्मान जिले सहित प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष और उनकी एकजुटता की ताकत का प्रतीक है। ​बैठक के दौरान सीएमओ बतााय कि संगठन द्वारा गत दस तारीख को जिलाधिकारी को जो मांग पत्र सौंपा गया था, उस पर प्रशासन द्वारा तत्काल कड़ा संज्ञान लिया गया है। जिलाधिकारी की ओर से उक्त मांग पत्र को मिशन निदेशक और महानिदेशक के पास भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments