श्रावस्ती में बुधवार को एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। यह घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत माहरू गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट हुई। माहरू मुर्तिहा के मजरा बंजारन पुरवा निवासी युसूफ पुत्र जान मोहम्मद अपनी मोटरसाइकिल से बदला चौराहा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद युसूफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बदला चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युसूफ की गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
मवेशी से टकराई बाइक, अधेड़ घायल:श्रावस्ती में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES












