श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक शमशाद की मौत हो गई। उसकी बाइक सिसवारा चौराहा के पास पुलिया से टकरा गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शमशाद पुत्र मुंबई अपनी बाइक से जा रहा था। सिसवारा चौराहा के पास कब्रिस्तान के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शमशाद को तुरंत भिनगा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे बहराइच ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
श्रावस्ती में बाइक पुलिया से टकराई:17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












