#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के साड़ीकल्प गांव में जमीनी विवाद को लेकर पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना न्यायालय से स्थगन आदेश होने के बावजूद जबरन जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के दौरान हुई। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। सूचना मिलने पर गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने राधेश्याम यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, अजय यादव सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गौर में जमीनी विवाद, 5 लोग घायल:न्यायालय के आदेश के बावजूद कब्जा करने पर हमला, 9 पर केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












