श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में नहर में डूबे एक युवक का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। युवक मंगलवार को मकुनी-झिरझिरवा के पास नहर में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई निवासी नफीस पुत्र मुस्ताक अहमद अपने साथी वसयदुल्ला के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे युवक का शव नहर के पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में दुख का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
मल्हीपुर में नहर में डूबे युवक का शव मिला:दूसरे दिन बरामद, परिजनों में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












