Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती मार्ग पर बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल:बच्चों को बचाने के प्रयास...

बस्ती मार्ग पर बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल:बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पैर फ्रैक्चर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के औशापुर के पास हुई, जब युवक ने सड़क पर अचानक आए बच्चों को बचाने का प्रयास किया। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र श्याम नारायण के रूप में हुई है। राहुल अपनी बाइक से महदेव गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, औशापुर के पास अचानक कुछ बच्चे सड़क पर आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में राहुल ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पलट गई। इस हादसे में राहुल का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। बाइक पर पीछे बैठी महदेव गांव निवासी पूनम और काजल को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments