HomeHealth & Fitnessबंगाल विजय से मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर :...

बंगाल विजय से मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों पर : सुधीर शर्मा

धर्मशाला । धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है।

सुधीर शर्मा ने मंगलवार को यहां जारी एक प्रेस बयान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व एवं अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में मिली यह जीत न केवल भाजपा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह परिणाम जनता के विश्वास और सुशासन की जीत को दर्शाता है।

10 गारंटियों पर कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान जनता से किए गए 10 गारंटियों के वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज तक न तो युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा हुआ, न ही महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े वादों को जमीन पर उतारा गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे भी अधूरे पड़े हैं। महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति से जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है, जिससे आम आदमी पर बोझ लगातार बढ़ रहा है।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से जनता जल्द ही छुटकारा पाएगी। साथ ही धर्मशाला नगर निगम में व्याप्त लूट-खसोट और माफिया राज का भी जनता लोकतांत्रिक तरीके से सफाया करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश और धर्मशाला में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई शुरुआत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments