#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मैनिहवा गांव के पास बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर एक बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। घायल की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी गुलाबचंद पुत्र भगवानदीन के रूप में हुई है। गुलाबचंद असनहरा से किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। शाम लगभग 6:00 बजे, जैसे ही वह मैनिहवा गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर असनहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुलाबचंद को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भानपुर भिजवाया। सीएचसी भानपुर में गुलाबचंद का इलाज जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, बाइक सवार घायल:सोनहा थाना क्षेत्र के मैनिहवा गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने अस्पताल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












