Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दार्जिलिंग से दो युवक साइकिल से केदारनाथ यात्रा पर निकले:महादेव दर्शन के...

दार्जिलिंग से दो युवक साइकिल से केदारनाथ यात्रा पर निकले:महादेव दर्शन के लिए निकले, सेमरी के लोगों ने जज्बे को सराहा


दार्जिलिंग से दो युवा साइकिल से पवित्र केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं। बुधवार को जनपद सिद्धार्थ के इटवा-बढ़नी मार्ग पर सेमरी के पास उन्हें देखा गया, जहां राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। दार्जिलिंग के सिलिगुड़ी निवासी संजीत कुमार और अभिनव ने बताया कि उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन के लिए साइकिल से यात्रा करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए दोनों युवक 3 जून को अपने घर से रवाना हुए। उनकी यह यात्रा नेपाल होते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रास्ते केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी। संजीत कुमार के अनुसार, वे प्रतिदिन लगभग 60 से 70 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं और शाम होने पर उचित स्थान पर रुककर विश्राम करते हैं। यात्रा के दौरान आवश्यक सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं उनकी साइकिल पर ही रखी गई हैं। उनकी साइकिल पर लगा तिरंगा और दार्जिलिंग का झंडा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रास्ते में मिलने वाले लोग उनकी हिम्मत और भक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं। दोनों श्रद्धालुओं ने बताया कि महादेव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और विश्वास ही इस कठिन यात्रा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। श्रद्धालुओं के अनुसार, उनकी यह यात्रा लगभग दो माह में पूरी होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments