रामनगर सेमरा नानपारा में योग सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को थाना परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन योग वेलनेस सेंटर के योगाचार्य रमेश कुमार ने किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे आसनों का अभ्यास कराया और उनकी विधियां सिखाईं। योगाचार्य रमेश कुमार ने नियमित योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष योग अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने रोजाना योग करने का संकल्प लिया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव, जयप्रकाश यादव, हरिश्चंद्र, रामकुमार, आरक्षी विनोद चौधरी, विवेक कुमार, अभिषेक गुप्ता, महिला आरक्षी ममता, कोमल निराला सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास:रामनगर सेमरा में योग सप्ताह के चौथे दिन कार्यक्रम का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












