सिद्धार्थनगर के इटवा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी विधायक माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में कथित तौर पर बढ़ते एनकाउंटर और ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ‘भाजपा राज में बढ़े एनकाउंटर और उत्पीड़न’ इटवा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका आरोप था कि जिन लोगों ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई, वही आज सबसे ज्यादा उपेक्षा और कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। भरत तिवारी एनकाउंटर को बताया अमानवीय नेता प्रतिपक्ष ने भरत तिवारी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए इसे अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता और किसी भी कार्रवाई का आधार न्यायिक प्रक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’ पांडेय ने कहा कि यदि किसी कार्रवाई में नियमों की अनदेखी हुई है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। उनका कहना था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर मनमानी स्वीकार नहीं की जा सकती। सपा में टूट की अटकलों को किया खारिज राजनीतिक गलियारों में समाजवादी पार्टी में टूट की चर्चाओं पर भी माता प्रसाद पांडेय ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और टूट की बातें केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। ‘जो टूट की बात कर रहे, वही संपर्क में हैं’ उन्होंने दावा किया कि जो मंत्री और नेता सपा में टूट की बातें कर रहे हैं, वही अंदरखाने समाजवादी पार्टी के नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। पांडेय ने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। महंगाई और जनसमर्थन पर भी सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास खोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी परेशान है। उनके मुताबिक जनता अब विकल्प तलाश रही है और समाजवादी पार्टी के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
सिद्धार्थनगर में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न एनकाउंटर पर सवाल:इटवा में भाजपा पर बरसे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












