फरेन्दा विकास खंड क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम सभा निरनाम पूर्वी में ग्राम प्रधान के कार्यकाल में बनवाया गया नाला महज एक साल में ही टूट गया। नाले की दीवार ढहने से गंदे पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप दुबे ने आनन-फानन में मजदूर लगवाकर टूटी दीवार की ईंटें निकलवा दीं, लेकिन उन्हें सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे राहगीरों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया था, जिसके कारण वह एक साल भी नहीं टिक सका। लालचन, चंदभान, चन्द्रशेखर, ईश्वरचंद, विशाल और राधेश्याम सहित कई ग्रामीणों ने नाले की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप दुबे और ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नाले के टूटने से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, लेकिन फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द मरम्मत कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेन्दा में टूटा नाला नहीं बना:सड़क पर पड़ी ईंट से हादसे को खतरा, जल्द हटवाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












