महाराजगंज के मिठौरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाना था। प्रशिक्षण में मिठौरा ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समूह सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं में सुरक्षित और प्रभावी हस्तक्षेप के लिए ‘5D’ तरीके सिखाए गए। इन तरीकों में डिस्ट्रैक्ट (ध्यान भटकाना), डेलीगेट (मदद लेना), डॉक्यूमेंट (साक्ष्य एकत्र करना), डिले (घटना के बाद सहयोग देना) और डायरेक्ट (प्रत्यक्ष हस्तक्षेप) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें यह भी बताया गया कि ऐसी घटनाओं के मानसिक प्रभावों से स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जाए और प्रभावित व्यक्ति को किस प्रकार सहयोग प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण बनाने में समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और कहा कि इससे उन्हें ऐसी स्थितियों में सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से हस्तक्षेप करने की बेहतर समझ मिली है। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण पहल बताया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, सीडीपीओ कार्यालय मिठौरा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) मिठौरा और संबंधित विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। ब्लॉक प्रशासन ने सभागार उपलब्ध कराया, जबकि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व समूह सखियों की भागीदारी सुनिश्चित की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाईस्टैंडर इंटरवेंशन कार्यक्रम के समन्वयक ऋषभ पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा ब्लॉक में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:महिलाओं को यौन उत्पीड़न में सुरक्षित हस्तक्षेप के 5D तरीके सिखाए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












