महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील के रामनगर क्षेत्र में आंधी-तूफान और भारी बरसात ने किसानों की गोभी की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। किसान रानू प्रजापति ने बताया कि उन्होंने गोभी की खेती पर हजारों रुपये खर्च किए थे। लेकिन आंधी-बारिश के कारण उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी निराशा हुई है। एक अन्य किसान रामप्रसाद ने बताया कि उनकी लगभग एक एकड़ गोभी की फसल अच्छी लगी थी। उन्हें उम्मीद थी कि सब्जी बेचकर वे अपने घर का खर्च चला पाएंगे और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई करा सकेंगे। हालांकि, आंधी-तूफान और बरसात ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेत में लगी पूरी फसल अब डूब चुकी है और किसान अपनी बर्बाद हुई खेती को लेकर चिंतित हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रामनगर में आंधी-बारिश से गोभी की फसल बर्बाद:किसानों को भारी नुकसान, लागत भी नहीं निकल पाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












