#बस्ती_न्यूज
गौर थाना क्षेत्र की बभनान सब्जी मंडी में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान अरविंद गुप्ता और उनके भाई गोविंद गुप्ता घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए रेहान, चांद बाबू, लाल बाबू और साहिद उर्फ नक्कटे को नामजद किया। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांद बाबू (28) और लाल बाबू (25) को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों वार्ड नंबर 10, बभनान बाजार के निवासी हैं। उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद बभनान बाजार में स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बभनान सब्जी मंडी में ठेला विवाद, 2 गिरफ्तार:गौर थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












