Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आंगनवाड़ी सहायिका की मौत का मामला:श्रावस्ती में मृत सहायिका के बेटे ने...

आंगनवाड़ी सहायिका की मौत का मामला:श्रावस्ती में मृत सहायिका के बेटे ने अधिकारियों पर लगाए आरोप,डीपीओ बोले- मामले की जांच जारी


श्रावस्ती के इकौना विकासखंड में कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका राजकुमारी यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके परिवार ने शासन से मिलने वाली सहायता अब तक न मिलने का आरोप लगाया है। राजकुमारी यादव का निधन 17 अक्टूबर 2023 को हुआ था। वह बनकटा मध्यनगर मनोहरपुर क्षेत्र में कार्यरत थीं। मृतका के पुत्र अभिषेक यादव का कहना है कि शासनादेश में प्रावधान होने के बावजूद परिवार को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका। अभिषेक यादव ने बताया कि उन्होंने आंगनवाड़ी बाल विकास परियोजना अधिकारी इकौना, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रावस्ती और तहसील दिवस अधिकारी इकौना को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि शासनादेश के अनुसार मृतक कर्मियों के परिजनों को सहायता दिए जाने का प्रावधान है। परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें नियमानुसार मिलने वाला लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुनवाई नहीं हुई, तो इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रावस्ती प्रभात दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments