Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के मल्हीपुर में साइबर उत्पीड़न का मामला, मुकदमा दर्ज:सोशल मीडिया पर...

श्रावस्ती के मल्हीपुर में साइबर उत्पीड़न का मामला, मुकदमा दर्ज:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने का आरोप


श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में एक युवती की तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील्स प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, पिछले करीब सात माह से एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर उसे परेशान कर रहा था। बताया गया कि 20 अप्रैल की रात करीब 11:16 बजे युवती ने एक कॉल को डांटकर काट दिया था। आरोप है कि इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी से तस्वीरें डाउनलोड कर लीं और उसके नाम से दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दीं। इन आईडी पर युवती की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक गाना जोड़कर रील्स अपलोड की गईं। बताया गया कि 7 मई को इन फर्जी आईडी से अश्लील रील्स साझा की गईं, जिससे युवती की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। पीड़िता ने पहले साइबर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मल्हीपुर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments