निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित नतीजों के अनुसार, निडा रियाज और यशी पाण्डेय ने 95% अंक प्राप्त किए। अनुराधा यादव ने 93%, प्रियांशु मौर्या ने 92.8%, अलीहमजा खान ने 91.4% और आस्था तिवारी ने 91% अंक हासिल किए। अन्य प्रमुख सफल छात्रों में अनन्या पाण्डेय (90%), ऋषिकेश गुप्ता (89.4%), आर्या द्विवेदी (89%), रणवीर सिंह (89%), रितेश विश्वकर्मा (89%), आयुष राज मधेशिया (89%), समृद्धि पाण्डेय (88.2%), अविनाश चौधरी (87%), अखिल गुप्ता (87%), बद्रीविशाल सिंह (83%) और राधिका यादव (84%) शामिल हैं। विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी और प्रधानाचार्य ए ब्रिटो ने संयुक्त रूप से सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने यह सफलता अर्जित कर विद्यालय, अपने परिवार और जनपद को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी और कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत:निडा रियाज और यशी पांडे ने 95% अंक प्राप्त किए, फूल-माला पहनाकर सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












