HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने मधवापुर घाट पहुंचकर किया निरीक्षण*

जिलाधिकारी ने मधवापुर घाट पहुंचकर किया निरीक्षण*

*सड़क को कटान से बचाने हेतु किये जाएं कारगर उपाय-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 16 अप्रैल, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड जमुनहा अन्तर्गत मधवापुर घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बरसात के पूर्व सड़क को पूरी मजबूती से युद्ध स्तर पर मरम्मत कराकर दुरूस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में सड़क को क्षतिग्रस्त से होने से बचाने के लिए कारगर कदम उठायें और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने वहीं पर उपस्थित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता बाढ कार्य खण्ड को निर्देश दिया कि यह भी ध्यान रखा जाए कि सड़क किसी भी दशा में कटने न पाए। सड़क के दोनों ओर अतिरिक्त मिट्टी की पटाई करायी जाए। जिससे सड़क को सम्भावित बाढ़ के दौरान कटने से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व ही कटान रोधी कार्यो को कराने हेतु सम्बन्धित कार्यो का आगणन तैयार कराकर को पत्र प्रेषित किया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments