रामपुर:मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने विकास खण्ड स्वार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयला एवं मोटा में अधिष्ठापित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) एवं उर्वरक गोदामों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, सभापति गणेश कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोयला में अधिष्ठापित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान शिवपाल आजमी,सचिव निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए,जिस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को सचिव का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा अन्य कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत पत्रावली,गोदाम निरीक्षण,ऑपरेटर/आंकिक,बी०सी० संचालक एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।खाद विक्रय रजिस्टर के अवलोकन के दौरान पाया गया कि अवगत कराए गए दिनांक 04 मई को किसानों को कुल 13 कट्टे यूरिया का वितरण किया गया,किन्तु कुछ किसानों के फार्मर रजिस्टर नाम से खाद का वितरण अंकित नहीं पाया गया तथा कुछ फार्म पूर्ण रूप से संधारित नहीं मिले।इस पर निर्देश दिए गए कि जिन किसानों द्वारा अपने फार्मर रजिस्टर कराए गए हैं,उनका नियमानुसार खाद वितरण अद्यतन कराया जाए।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मोर्टा निवासी अब्बास द्वारा अभी तक लगभग 7.3 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खरीद की गई है,जबकि निरीक्षण तिथि तक लगभग 3.2 मीट्रिक टन यूरिया शेष पाया गया।इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।साथ ही खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर कोई अभिलेखीय विवरण नहीं रखे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोदाम एआर कोऑपरेटिव के निरीक्षण में फर्म के अभिलेखों को समितियों के माध्यम से संधारित करने तथा समस्त अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात मोटा स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी-पैक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जवैद सिंह चौहान,सचिव,पीयूष सिंह,आंकिक,फहीम अहमद,लिपिक एवं गोविंद कुमार कार्यालय सहायक उपस्थित पाए गए।निरीक्षण के दौरान मौके पर श्रीमती लाल,निवासी ग्राम मुडियाकला एवं हरि सिंह द्वारा खरीदे गए खाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ किसानों को आवश्यकता से अधिक यूरिया का वितरण किया जा रहा है।इस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को निर्देश दिए गए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार ही खाद का वितरण किया जाए तथा अनावश्यक रूप से अधिक उर्वरक वितरण न हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












