Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेषसरगंज पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला:मरीजों की निःशुल्क जांच और...

विशेषसरगंज पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला:मरीजों की निःशुल्क जांच और दवाइयां वितरित की गईं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषसरगंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र से आए मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, यह स्वास्थ्य मेला प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होता है। मेले में मरीजों को सभी प्रकार की जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। डॉ. धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने मेले में आए मरीजों का इलाज किया और उन्हें विभिन्न रोगों से बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी दी। विशेषसरगंज पीएचसी पर आयोजित इस मेले में लगभग 25 मरीजों ने निःशुल्क जांच और इलाज का लाभ उठाया। इस दौरान डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी के साथ एलटी अनूप कुमार, फार्मासिस्ट श्रीधर वर्मा, वार्ड आया शकुंतला देवी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments