Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली थाने में चला स्वच्छता अभियान:प्रभारी निरीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ...

रुधौली थाने में चला स्वच्छता अभियान:प्रभारी निरीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ किया श्रमदान, प्रतीक्षालय को भी स्वच्छ बनाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली थाने में 20 जून को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल और शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के कुशल निर्देशन और सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में इसे अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान थाना परिसर के मुख्य भवन, कार्यालय, मालखाना, बैरक और अन्य सभी हिस्सों की गहन साफ-सफाई की गई। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस दौरान श्रमदान किया। आगंतुकों और फरियादियों के लिए प्रतीक्षालय को भी स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने कहा, “स्वच्छ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। स्वच्छ थाना परिसर होने से यहां आने वाले फरियादियों को सुखद अहसास होता है और पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।”
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments