#बस्ती_न्यूज
बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह पर दो युवतियों ने हिंदू-मुस्लिम मामलों में बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों ने कहा मुस्लिम युवक को लव जिहाद में फंसाओ रुपए मिलेंगे। दोनों युवतियों ने अलग-अलग आरोप लगाए हैं। वहीं, अखिलेश सिंह और संगठन के पदाधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। 16 जून को एक वीडियो सामने आया था जिसमें युवती ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर हिंदू-मुस्लिम विवाद से जुड़े मामलों में बयान देने के लिए दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि उसे यह भी कहा गया कि ऐसे मामलों में मिलने वाले रुपए में उसे भी हिस्सा दिया जाएगा। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें वीडियो में युवती ने क्या कहा पहले वीडियो में युवती के अनुसार, जब उसने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसकी एक परिचित के माध्यम से कथित तौर पर एक मुस्लिम युवक का नाम विवाद में जोड़ने की कोशिश की गई। वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई थी, लेकिन उसे कचहरी ले जाकर एक प्रार्थना पत्र लिखवाया गया। युवती का दावा है कि उस पर एक मुस्लिम युवक का नाम लेने का दबाव बनाया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे मनमाफिक बयान दिलवाकर वीडियो रिकॉर्ड कराया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवती के मुताबिक विरोध करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया आरोप इसी बीच एक छात्रा की ओर से पुलिस को दिया गया शिकायत पत्र भी चर्चा में है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि 22 मई को बस्ती आते समय एक युवक उसे रास्ते से अपने साथ ले गया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में युवक ने शादी का आश्वासन देकर लगातार संबंध बनाए रखे। छात्रा का दावा है कि जब उसने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। शिकायत में एक युवती का नाम भी शामिल करते हुए उसे पूरे प्रकरण में सहभागी बताया गया है। छात्रा ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश सिंह बोले- आरोप बेबुनियाद दूसरी ओर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवतियां एक बड़े गिरोह के प्रभाव में आकर ऐसे आरोप लगा रही हैं और उन्हें गुमराह किया गया है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री राणा दिग्विजय सिंह ने भी अखिलेश सिंह का समर्थन करते हुए पूरे मामले को संगठन की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि संगठन निष्पक्ष जांच का स्वागत करता है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मामले में जांच प्रचलित है, रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी ————————————— ये खबर भी पढ़ें… चढ़ावा चोरी मामले के बीच योगी राम मंदिर पहुंचे:अयोध्या में कहा- अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वहीं इस दौरान चंपत राय योगी के कार्यक्रम से दूर रहे। वो राम जन्मभूमि से 4 किमी दूर कारसेवकपुरम में थे। पूरी खबर पढ़िए…
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुस्लिम युवक को लव जिहाद में फंसा दो, रुपए मिलेंगे:बस्ती में दो युवतियों ने वीडियो जारी कर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












