गाजियाबाद। 2570वें बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।
मनोज जाटव ने साफ शब्दों में कहा कि आज के दौर में ताकत का असली अर्थ बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सच्ची शक्ति बाहुबल नहीं, बल्कि करुणा और धैर्य में होती है। यही विचार समाज को जोड़ने और शांति की राह दिखाने की सबसे बड़ी ताकत हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत आज के तनावपूर्ण माहौल में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं। अंत में उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों के साथ बसपा पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।












