#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र के असनहरा बाजार में मीट, मछली और मुर्गे के अवशेषों से फैल रही गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदू वाहिनी रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल ने उप जिलाधिकारी भानपुर से मिलकर इस संबंध में एक शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में बताया गया है कि असनहरा गांव में हर गुरुवार को बाजार लगता है। इस बाजार में मीट, मछली और मुर्गे की दुकानें लगती हैं, जहां दुकानदार इन्हें काटकर बचे हुए अवशेष खुले में छोड़ देते हैं। इन अवशेषों को जानवर उठाकर दुर्गा मंदिर, स्कूल और अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थलों के पास ले जाकर फैला देते हैं।
इससे इन स्थानों पर भारी गंदगी फैलती है और पूजा-पाठ करने वाले लोगों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है और मांग की है कि बाजार में मीट, मछली और मुर्गा काटने की दुकानों को बंद कराया जाए। उपजिला अधिकारी भानपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने इस प्रार्थना पत्र का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
असनहरा मंदिर के पास मीट मछली काटने अवशेष पर शिकायत:हिंदू वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष ने जताया विरोध, गंदगी को लेकर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












