बहराइच के विकासखंड बलहा क्षेत्र के ग्राम भुलौरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम निवास वर्मा ने भी कथा का श्रवण किया और भंडारे में शामिल हुए। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रामनरेश मौर्य द्वारा कराया गया था। सात दिनों तक कथावाचक पूजा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। समापन दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विधायक राम निवास वर्मा के साथ चंदन टेकरीवाल, निरंजन वर्मा, अरविंद मौर्य, रामनिवास, संजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की।
भुलौरा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:विधायक राम निवास वर्मा ने श्रवण कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












