#बस्ती_न्यूज
गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में मारपीट का एक मामला सामने आया है। एक मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित अरविंद पुत्र शिवकुमार ने गौर थाना अध्यक्ष को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह सुबह बभनान सब्जी मंडी में अपने ठेले पर सब्जी की बोरी रख रहा था। उसी समय रिहान पुत्र नक्कटे उसके ठेले पर बैठा था। जब अरविंद ने रिहान को ठेले से हटने के लिए कहा, तो रिहान ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। अरविंद द्वारा विरोध करने पर, रिहान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अरविंद और उसके भाई के साथ मारपीट की। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में गौर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में सब्जी मंडी में विवाद:ठेले से हटने को कहने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












