Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बच्चे पर मगरमच्छ का हमला:ग्रामीणों ने बचाया, पैर में गंभीर...

बहराइच में बच्चे पर मगरमच्छ का हमला:ग्रामीणों ने बचाया, पैर में गंभीर चोट


बहराइच के बौंडी इलाके में घाघरा नदी किनारे खेल रहे एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने और हस्तक्षेप के बाद मगरमच्छ बच्चे को छोड़कर नदी में लौट गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बौंडी के कायमपुर गांव में हुई। कायमपुर निवासी 12 वर्षीय शिव प्रसाद अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी के किनारे खेल रहा था। तभी अचानक नदी से बाहर आए एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर पकड़ लिया। शिव प्रसाद के दोस्तों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को लाठी-डंडों के साथ आता देख मगरमच्छ बच्चे को छोड़कर वापस नदी में चला गया। इस त्वरित कार्रवाई से बच्चे की जान बच गई। इस हमले में शिव प्रसाद का एक पैर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments