#बस्ती_न्यूज
बस्ती में उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय पांडेय ने दैनिक भास्कर के “प्रधान रेटिंग” अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजय पांडेय ने कहा कि दैनिक भास्कर देश का सबसे बड़ा मीडिया संस्थान है। उन्होंने ग्राम प्रधानों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को एक सराहनीय पहल बताया। पांडेय ने आगे कहा कि “प्रधान रेटिंग” अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इससे जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों का सही आकलन करने का अवसर मिलेगा और बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। अजय पांडेय ने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इस मुहिम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के आधार पर निष्पक्ष रूप से मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शिवमणि, प्रभाकर शुक्ला, शिव श्याम चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:अजय पांडेय ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में प्रधान रेटिंग अभियान के बारे में बताएंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












