Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दौलतपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जर्जर, डिलीवरी सेंटर में गंदगी:बहराइच में भवन मरम्मत...

दौलतपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जर्जर, डिलीवरी सेंटर में गंदगी:बहराइच में भवन मरम्मत न होने से खतरा, पानी-बिजली की भी समस्या


बहराइच जिले के दौलतपुर ग्राम सभा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिलीवरी सेंटर) गंभीर रूप से जर्जर अवस्था में है। ग्रामीणों के अनुसार, यह केंद्र गंदगी से भरा है और इससे बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। यह केंद्र मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक, तहसील मिहींपुरवा में आता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी केंद्र समय पर नहीं खुलता है और यहां पानी की व्यवस्था भी लंबे समय से नहीं है। अस्पताल का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गंदगी और जर्जर भवन को लेकर उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को लिखित रूप से मरम्मत कराने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक प्रधान द्वारा यह कार्य नहीं कराया गया है। डॉ. निखिल सिंह ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पवन सिंह और वसीम कुरेशी के साथ संयुक्त खाता खुला है, जिसके कारण मरम्मत संबंधी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। डॉ. पवन सिंह ने जानकारी दी कि अस्पताल से इनवर्टर की चोरी भी हो गई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भवन जर्जर है और पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments