Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दौलतपुर-रामपुरा सड़क निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांचा गुणवत्ता, ग्रामीणों...

दौलतपुर-रामपुरा सड़क निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांचा गुणवत्ता, ग्रामीणों ने जताया संतोष


मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बल्हा की तहसील मिहींपुरवा के ग्राम सभा दौलतपुर से रामपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप किया जा रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की और कार्य को संतोषजनक बताया। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित विशिष्टियों के अनुसार ही कार्य कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अभियंता लगातार मौके का दौरा कर रहे हैं और सड़क निर्माण की निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों को अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुसार कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments