#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में इबोला वायरस प्रभावित देश से लौटे एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह है कि अब तक उसमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय संदीप चौधरी 31 मई को ढाका से अपने घर लौटे थे। इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वारंटीन में रखा है। रोज दो बार हो रही स्वास्थ्य जांच मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले में इबोला प्रभावित देशों से लौटे सभी यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदीप चौधरी की भी नियमित स्वास्थ्य जांच और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन सुबह और शाम फोन के माध्यम से उनसे संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। अब तक नहीं मिले संक्रमण के कोई लक्षण सीएमओ ने बताया कि युवक में अब तक बुखार, कमजोरी, उल्टी या इबोला संक्रमण से जुड़े किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर निर्धारित अवधि तक उनकी निगरानी जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग या नजदीकी चिकित्सा केंद्र को दें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
इबोला प्रभावित देश से लौटा युवक निगरानी में:बस्ती में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अब तक नहीं मिले संक्रमण के लक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












