Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला:बस्ती में हाथ पर...

रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला:बस्ती में हाथ पर गुदा था ‘जय भीम लव’; पहचान में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम में स्थित गेट संख्या-190 से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे पोल संख्या 556/17-19 के बीच सुबह लगभग सात बजे युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक के शरीर पर मौजूद पहचान संबंधी चिह्नों का विवरण भी जुटाया है। युवक के दाहिने हाथ पर ‘जय भीम लव’ का टैटू गुदा हुआ मिला है, जिसे पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर नाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और युवक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments