Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया की रेलिंगों की मरम्मत की...

निचलौल में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया की रेलिंगों की मरम्मत की मांग


महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुल-पुलियों की क्षतिग्रस्त रेलिंगों की मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि निचलौल क्षेत्र के दर्जनों मुख्य मार्गों पर पुलों और पुलियों की रेलिंगें कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इनकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत निचलौल के चमनगंज पुल, अमड़ी पुल, कोहढ़वल रोड पर निचलौल पब्लिक स्कूल के पास की पुलिया, बैठवलिया हनुमान मंदिर के पास, चौक रोड पर सेखुई से पड़री कला के बीच, चटिया से लक्ष्मीपुर मार्ग, डोमा गांव के धोबीनिया घाट और जमुई पिपरिया से भेड़िया के बीच स्थित पुल-पुलियों की रेलिंगों को अत्यंत जर्जर बताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के सभी क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की सूची बनाकर तत्काल निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से आम जनता को बचाया जा सके। इस प्रदर्शन में विनोद मौर्य, ईश्वर चंद पटेल, समसुद्दीन अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, मुक्तिनाथ गुप्ता, ललित भारती, इदरीश अली, राम अंचल, उस्मान अली, ओमकार मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments