Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज:शुरुआती मुकाबलों में टीमों के...

नासिरगंज में NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज:शुरुआती मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर, दर्शक उत्साहित


श्रावस्ती। नासिरगंज कस्बे के खेल मैदान पर फ्लड लाइट में NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती छह मुकाबलों में क्षेत्र की प्रमुख टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इन मैचों में चौके-छक्कों की बरसात हुई, जिससे दर्शक उत्साहित हुए। यह नॉकआउट प्रतियोगिता देखने के लिए हर रात हजारों खेल प्रेमी मैदान पर उमड़ रहे हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जगीरा XI नासिरगंज ने भानु प्रताप चक्रवर्ती XI को हराया। जगीरा XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू के 24 रनों की मदद से 90 रन बनाए। जवाब में, भानु प्रताप चक्रवर्ती XI पंकज कुमार के 30 रनों के बावजूद 81 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मुकाबले में नानपारा XI ने सालारपुर XI पर बड़ी जीत दर्ज की। नानपारा ने फहद के 45 और शादाब हाशमी के 35 रनों की बदौलत 8 ओवर में 138 रन बनाए और सालारपुर XI को 69 रन पर रोक दिया। तीसरा मैच तकनीकी खराबी के बाद सिंह इलेवन गोंडा और ट्विंकल इलेवन बहराइच के बीच खेला गया। इसमें गोंडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए और बहराइच को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथे मैच में भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज नौशाद अली ने 34 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए, जबकि नीरज कुमार ने 67 रनों का योगदान दिया। टीम ने बिना कोई विकेट खोए 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, गुल्ली XI नासिरगंज 52 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे भानु प्रताप चक्रवर्ती XI ने 144 रनों से जीत हासिल की। पांचवें मैच में शंकरपुर XI ने 57 रनों के छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने स्टार XI रुपईडीहा को 37 रन पर ऑलआउट कर 20 रनों से मैच जीत लिया। छठे मुकाबले में नियाज़ी वॉरियर्स बहराइच ने अंशु XI नासिरगंज को हराया। रोबिन के नाबाद 58 और दानिश के 36 रनों की मदद से टीम ने 121 रन बनाए और अंशु XI नासिरगंज को 49 रन पर रोककर 72 रनों से जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments