सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवा टोला शितलापुर में सार्वजनिक चकरोड तोड़ने का मामला सामने आया है। गांव के निवासी याकूब अली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 21 मई की शाम कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर इस चकरोड को क्षतिग्रस्त कर दिया। याकूब अली के अनुसार, यह चकरोड उनके घर के पास स्थित है और कुछ दिन पहले ही ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी भरकर इसकी मरम्मत कराई गई थी। शिकायत में बताया गया है कि गांव के सुदर्शन साहनी पुत्र स्वरूप ने जेसीबी मशीन लगाकर चकरोड को खोदकर समतल कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने कुदाल से भी चकरोड को तोड़ा। चकरोड तोड़ने के बाद, सुदर्शन साहनी और हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति याकूब अली के घर आए। आरोप है कि उन्होंने याकूब अली और उनके परिवार को अपशब्द कहे और यह कहते हुए धमकी दी कि यह चकरोड याकूब अली की शिकायत पर ही भरा गया था। उन्होंने परिवार को अपने वाहन से कुचलकर जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया में सार्वजनिक चकरोड तोड़ा, शिकायत दर्ज:ग्राम पंचायत ने मरम्मत कराई थी, आरोपियों ने जेसीबी से तोड़ा और धमकी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












