HomeHealth & Fitnessविकास परिषद ने तनाव प्रबंधन पर किया कार्यक्रम,बोर्ड परीक्षा में 90% लाने...

विकास परिषद ने तनाव प्रबंधन पर किया कार्यक्रम,बोर्ड परीक्षा में 90% लाने वाले छात्र सम्मानित

लखनऊ। भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रगति शाखा ने एसडीएसएन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मान और तनाव प्रबंधन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। लगभग 250 विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।

विद्यालय की प्रिंसिपल अवनी कमल और शाखा संस्थापिका मंजू सिंह ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पायनियर मोंटेसरी स्कूल के छात्र अक्षय सोनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा माहिरा शुक्ला ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर दीपशिखा और कंचन को भी फूलों से सम्मानित किया गया।तनाव प्रबंधन श्रृंखला के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के महत्व पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का परिचय मंजू सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष के.सी. पंत ने किया। मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. पूजा शर्मा थीं। उन्होंने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया और योग साधना तथा सकारात्मक दिनचर्या के माध्यम से तनाव से दूर रहने के उपाय सुझाए। 

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी। डॉ. पूजा शर्मा के संवादात्मक सत्र को छात्रों और अभिभावकों ने खूब सराहा। भारत विकास परिषद की प्रगति शाखा ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में, सुमति मिश्रा ने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रशासन और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments