उत्तर प्रदेश के फरेंदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सेमरा महाराज में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के बीच स्थित गंदे पानी का गड्ढा ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बहते दूषित पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का घर के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी छिटककर लोगों के कपड़ों पर आ जाता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त, सड़क पर फैले पानी के कारण राहगीरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। वाहन फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे दुर्घटना का जोखिम बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। सेमरा महाराज के ग्रामीण विनोद प्रजापति, मोहन प्रजापति, रामबेलास, मंगरु और दिलशान ने स्थानीय ब्लॉक व जिलास्तरीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि गांव में सड़क पर बह रहे गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि निवासियों और राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सेमरा महाराज में गंदा पानी सड़क पर फैला:ओवरफ्लो गड्ढे से संक्रमण, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












